Tuesday, October 20th, 2026

कार्यकारिणी बनाना एक सहज प्रक्रिया है ये टीम वीडी नहीं है ये टीम भाजपा है

भोपाल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि राम मंदिर केलिए भाजपा समाज का काम कर रही है। यह कोई दल काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा किहम बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। भाजपा को आत्मनिर्भर बनाएंगे। कार्यकारिणी बनाना एक सहज प्रक्रिया है ये टीम वीडी नहीं है ये टीम भाजपा है।

भाजपा के कोई व्यक्त् िविशेष नहीं सभी भाजपा के कार्यकर्ता है।  कोषाध्यक्ष का जिम्मा एक सीए को दिए जाने पर उन्होंने कहा कि कोष के काम में पारदर्शिता रहे इसलिए एक अनुभवी और इस काम में पारंगत व्यक्ति को यह जिम्मेदारी दी गई है। हमारी कोशिश है कि जिला लेवल पर भी हम कोष अध्यक्ष का जिम्मद ऐसे ही विषय विशेज्ञज्ञ को देंगे।

16 जनवरी से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन कार्यक्रम में वीसी के दौरान बताया गया कि भोपाल में जेपी अस्पताल में इसकी शुरुआत होगी। पहला टीका किसी सफाई कर्मचारी को लगे, यह प्रयास किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद इसकी शुरुआत की जाएगी।

टीम वीडी में घोषित 33 पदाधिकारियों में जबलपुर, इंदौर, भोपाल संभाग से छह छह पदाधिकारी शामिल हुए हैं। सागर में पांच, रीवा में चार, ग्वालियर-चंबल संभाग में तीन-तीन, होशंगाबाद में दो, शहडोल में एक पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है।

 

#वीडी

Source : Agency

पाठको की राय